लालटू मिठारी
बलियापुर । आमझर नीचे टोला व आमझर मोड़ में बीती रात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल चुरा लिये जाने से सैकड़ों लोग पिछले 18 घंटे से अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने मुकुंदा विद्युत सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर को एक आवेदन देकर उनके बस्ती के विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने की शिकायत किया है। कहा है कि रविवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर ले गए। जिससे गांव में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभाग के जूनियर इंजीनियर से विद्युत ट्रांसफार्मर को यथाशीघ्र मरम्मती करने की मांग किया है।
