लालटू मिठारी
बलियापुर । लायंस क्लब ऑफ बलियापुर की हुई एक बैठक में क्लब के नए सत्र 2024 – 25 के लिए क्लब के सक्रिय सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता देवव्रत मुखर्जी को क्लब का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं गिरधारी लाल अग्रवाल सचिव व कैलाश प्रसाद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाए गए। क्लब के सचिव श्री अग्रवाल ने बताया कि क्लब के नए समिति का कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा। इस सिलसिले में आज क्लब की हुई बैठक में कल्याण कुमार भट्टाचार्य, मानिक मंडल, शंकर रविदास, चितरंजन महतो, रामकिशोर महतो, प्रदीप साव आदि थे।
