झरिया । झरिया में सोमवार को झरिया विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओ के सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । बैठक में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोक सभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया। भाजपा के नेता नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से समाज के लिए कार्य करता है। जनता के बीच हमलोग नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर जा रहा हैं। जिसके हाथों में कमल का निशान हैं वह भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में झरिया से कमल खिलेगा । उन्होंने बूथ के पदाधिकारीयों को सक्रिय करते हुए की वोटर्स से संपर्क करने को कहा। भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। धारा 370, राम मंदिर निर्माण सहित देश का विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में निरन्तर बढ़ना अनेकों निर्णय है जहाँ आज भारत का सम्मान बढ़ा है।

कांग्रेस ने साढ़े चार साल में गठबंधन की सरकार में सिर्फ झारखंड में भ्रष्टाचार और दोहन ही किया है। उन्होंने कहा कि आज देश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे। भाजपा के झरिया विधानसभा संयोजक श्री राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि भारत के पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व में भारत ने कई विकास कार्य किए हैं । जिसका लोहा आज भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया मान रही है । मोदी जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 से ज्यादा सीट जीतकर एक नया इतिहास रचेगी । 2019 के लोकसभा चुनाव से बढ़कर वोट मिलेगा । देश को विकासशील और मजबूत बनाने के लिए भाजपा को वोट देकर श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। ताकि देश का विकास हो सके। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगे हैं, उन्ही के बदौलत ही पार्टी का परचम लहराता है। इस दौरान मौके पर प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह, जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय, लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश साव, सतेंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमेश यादव, राज किशोर जैना, अरुण साव, संतोष शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, सुजीत सिंह, राजाराम पासवान आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *