धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरसा मुंडा पार्क के समीप सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे घटनास्थल पर ही एक युवती की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज रफ़्तार से डिवाइडर तोड़ते हुए स्कॉर्पियो कार पलट गई। जबकि कार में तीन लोग सवार थे। सुचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। कार की टक्कर इतनी जोरदार रही कि अपने लेन को छोड़ते हुए दूसरे लेने में जाकर स्कॉर्पियो कार पलट गई। एक स्कूटी सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हे अशर्फी में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो सगी बहनें थी। इसमें डीनोबली भूली की कक्षा नौवीं की छात्रा जिया सोरोन होरो की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की भी घटनास्थल पर मौत हो गई।

बड़ी बहन का नाम अभी पता नहीं चला है। इधर स्कॉर्पियो सवार प्रदीप मंडल और राजू मंडल को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर धनबाद थाना की पुलिस पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोड के बगल के एक दुकान में हिरासत में रखा है। बाहर पब्लिक की भारी भीड़ हो गई है सभी आक्रोशित है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक मेमको मोड़ से विनोद बिहारी चौक आ रहे थे। स्कॉर्पियो काफी तेज गति से चल रहा था। तभी स्कार्पियो दो लेन का डिवाइडर फांदकर तीसरी लेन में आ गया, सामने स्कूटी चालक दोनों बहनें आ गईं, स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना स्थल पर दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो चालक प्रदीप मंडल और राजू मंडल आंशिक रूप से जख्मी हो गए। उनके स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल गया। स्कॉर्पियो पलट गया। फिलहाल मामले की छानबीन हो रही है। काफी संख्या में स्कूल के लोग भी आए हैं। दोनों ओर से सड़क जाम हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *