लालटू मिठारी
बलियापुर । उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई मतदान केंद्र से संबंधित एएमएफ रिपोर्ट एमडीएम संचालन की स्थिति एमडीएम का प्रतिदिन एसएमएस की स्थिति, एमडीएम एक्सपेंडिचर रिपोर्ट, कैश बुक की स्थिति, एसएमसी का गठन, एनीमिया दवा की उठाव, प्रोजेक्ट इंपैक्ट अनुपालन की स्थिति आदि की समीक्षा की गई। बैठक में बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक के अलावा बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, नारायण पंडित, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, परितोष घोषाल आदि थे।
