झरिया । सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा गौरखुटि पानी टंकी कालोनी निवासी बीसीसीएल कर्मी सुरेश यादव के लगभग 19 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार यादव अपने घर में गमछा से एंगल के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । बताया जाता है कि मृतक पॉलिटेक्निक का छात्र था ।सुदामडीह पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों ने बताया कि चन्दन अपने पढ़ाई करने वाले कमरे में सुबह से ही था । दोपहर खाना खाने के लिए नही आया तो उसके कमरे में जाकर आवाज दिया दरवाजा नही खोलने पर दरवाजा को धक्का देकर खोला गया तो देखा कि चन्दन गमछे के सहारे ऐंगल पर झूल रहा है । जिसे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक तीन भाई तीन बहन है मृतक के माँ मानती देवी एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सुदामडीह पुलिस ने बताया कि चन्दन कुमार यादव नामक युवक ने फांसी लगाया है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।
