लालटू मिठारी
बलियापुर । सिंदूरपुर पंचायत के कोड़ाहीर कुम्हार टोला में नल जल योजना का पानी आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को खाली बाल्टी व डेगची के साथ पीएचईडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पूर्व टोला में नल जल के लिए पाइप बिछाया गया था। अभी तक नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला। मामले को ले ग्रामीण एक माह पूर्व पीएचईडी विभाग के एसडीओ समेत कई अधिकारियों से मिला था। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाबजूद अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोश है। टोला में लगभग पांच सौ की आबादी हैं। गांव का चापानल खराब है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो इसको लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर दिवाकर कुंभकार, अर्जुन कुंभकार, सतीश कुंभकार, वासुदेव कुंभकार, धर्मेंद्र कुंभकार, धनंजय कुंभकार, रूपचंद कुंभकार, सुनील कुंभकार, चंपा देवी, मेनका देवी, आदोरी देवी, निर्मला देवी, चंपा देवी, माधुरी देवी, पिंकी देवी, नमिता देवी, मिट्ठू देवी, सुंदरी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
