लालटू मिठारी
बलियापुर । हटिया स्थित हरि मंदिर में चल रहे अखंड हरी कीर्तन कार्यक्रम में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो गुरुवार की देर रात कार्यक्रम में पहुंचे। मंदिर में माथा टेका और आशिर्वाद लिया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेत्री तारा देवी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, निताई रजवार, कुमार महतो, आशीष मुखर्जी, उत्तम चौबे, खगेन महतो, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, विजय गोराई, बलदेव महतो, अध्यक्ष जगन्नाथ दास, अतुल केसरी, मनीष अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, रविन्द्र वर्मा, अशोक वर्मा, मनबोध रवानी, नयन ठाकुर आदि मौजूद थे। सोलह साल से बीमार पड़े भाजपा नेता मानिक दास का हालचाल जानने के लिए विधायक ढुलू महतो उनके आवास पहुंचे। श्री दास को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
