लालटू मिठारी

बलियापुर । मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र से उदय शंकर खाबड़े को मासस का टिकट दिया। इसकी स्वीकृति पत्र प्रदान करने के मौके पर मासस के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, पार्टी के केन्द्रीय सचिव चन्द्रदेव महतो मौजूद थे।
मासस ने किया समर्थन,,,, मासस केंद्रीय कमेटी के निर्णयानुसार केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो ने झारखंड के हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को मासस द्वारा पूर्ण समर्थन देने की घोषणा किया है। गिरीडीह संसदीय क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को व कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले के प्रत्याशी विधायक विनोद सिंह को मासस का पूर्ण समर्थन का घोषणा किया है। श्री महतो ने इस आशय का अलग अलग पत्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व भाजपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को दिया है। विभिन्न पार्टी सुप्रीमो को मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री महतो द्वारा इस सिलसिले में दिए पत्र में संसदीय चुनाव के दौरान मासस के नेता कार्यकर्ता व समर्थक संबंधित पार्टियों के प्रत्याशी के पक्ष चुनाव प्रचार कर उन्हें विजय बनाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *