बस्ताकोला के बूथ स्तरीय परिचयात्मक बैठक में बोले भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो
भगतडीह: माखन मटका में शनिवार को बस्ताकोला मंडल बूथ स्तरीय परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने सभी से परिचय प्राप्त किया। ढुलू महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के जनहितकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाना एक एक कार्यकर्ता का दायित्व है। अगर जनता का काम नहीं सका तो चुनाव में चेहरा दिखाने नहीं आउंगा। कहा आम कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट दिया है। कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है। इसलिए पति विधायक तो पत्नी को टिकट दिलवा दिया गया। यह गरीब और एक राजकुमार की लड़ाई है। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि मोदी जी ने सैंकड़ों विकास कार्य किए हैं उन्हें जन जन तक पहुंचाना है। झरिया में पिछले लोकसभा चुनाव से बढ़कर वोट मिलेगा। भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। ताकि देश का विकास हो सके। झरिया विधानसभा संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लगे हैं, उन्ही के बदौलत ही पार्टी का परचम लहराता है।
जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न देते हुए भाजपा को वोट देना है। ढुलू महतो को जिताकर संसद भेजें।
इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया, जबकि संचालन महामंत्री तरुण राय व धन्यवाद ज्ञापन संतोष रवानी ने किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, योगेंद्र यादव, राजकिशोर जेना, राम बालक सिंह, संतोष सिंह, उमेश यादव, रिंकू शर्मा, संजय रवानी, रामदेव शर्मा, काजू राय, रूपेश गुप्ता, भोलानाथ गोस्वामी, कौशल वर्मा, अनित सिंह, मनोज गोप, पप्पू पासवान, राजू रविदास, प्रेम गोप, रंजीत दास, बिपिन मंडल, मधेसर चंद्रवंशी, राहुल गुप्ता, अध्यक्ष कुंदन यादव, प्रतिमा गिरी, टुम्पा सरकार, शोभा देवी, बबलू सिंह, रूपेश गुप्ता, देशराज चौहान, उपेंद्र सिंह, गोपाल यादव, आकाश पासवान, राजकुमार राम मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी उपस्थित थे।
