अजय कुमार जीतू
कतरास । लायंस क्लब कतरास जो कि समाज सेवा में बाघमारा प्रखंड के अंतर्गत अग्रिम भूमिका निभा रही है उनके संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बतौर उपाध्यक्ष कतरास के प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश स्वर्णकार अपनी पत्नी संध्या स्वर्णकार के साथ शामिल हुए l
उनके क्लब में शामिल होने से शक्ति और सेवा कार्यों में बल मिलेगा ऐसा मानना है लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष देव कुमार वर्मा का l
देव कुमार वर्मा ने कहा कि अब तक करीब 10 नए सदस्यों को क्लब में शामिल होने की अनुमति क्लब के बोर्ड ने प्रदान कर दी गई है तथा अगले सप्ताह तक सदस्यता अभियान जारी रहेगा l
उनका प्रयास है कि इस सामाजिक संस्थान में समाजिक सरोकार रखने वाले लोगों का नियुक्ति हो l
राजेश कुमार स्वर्णकार इसके पूर्व गया पुल जाम से मुक्ति और गरीबों को कल्याण के लिए कई कार्यों में अहम भूमिका निभा चुके हैं l संध्या स्वर्णकार भी वार्ड एक के लोगों के लिए विगत कई वर्षों से अपने पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सेवा कार्य में जुटी हुई है l
क्लब के पी.आर.ओ डॉ प्रियंका वर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त सदस्यों और अधिकारियों को एक जुलाई को एक भव्य समारोह में सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी l
