सिंदरी । मार्क्सवादी समन्वय समिति सिन्दरी ने पी डी आई एल गेट के मुख्य द्वार पर कामरेड ऐ के राय को पुष्पअर्पित कर पुण्यतिथि मनाया गया। मासस केन्द्रीय सचिव बबलू महतो ने कहा कि कामरेड ऐ के राय का पदार्पण उस समय हुआ, जब पुरा धनवाद रंगदारो और शोषण कर्ताओ के आगोश मे समाया हुआ था। कामरेड राय शोषण मुक्त समाज के लिए संघर्ष को आगे बढाने मे पुरा सहयोग प्रदान किये इसलिए राय साहब को सामाजिक क्रान्ति का चिनगारी कहा जाता है।एक के राय का जीवन युवाओं के लिए आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत है ।
हक अधिकार से वंचित एवं शोषित उत्पीड़ित समाज की आवाज के रूप में बने रहे। अभी सारे युवाओं को यह जिम्मेवारी उठानी चाहिए । मौके पर सीपीआईएम के वरिष्ठ जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड काली सेनगुप्ता मसास के नगर सचिव राजीव मुखर्जी सुरेश प्रसाद सहदेव सिंह, सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी सचिव कॉ विकास कुमार ठाकुर , सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, सुबल चंद्र दास, स्वामीनाथ पांडे सीपीएमएल के नगर सचिव कृष्णा प्रसाद महतो सागर मंडल परसबनिया पंचायत समिति की सदस्य रोहित महतो, शकुंतला बबलू महतो दशरथ ठाकुर मंगल महतो काजल महतो वीर सिंह मुंडा राजू बावरी आदि उपस्थित थे ।
