बलियापुर । उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में शनिवार को शिक्षा विभाग की ओर से बैठक हुई। बलियापुर की प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने इस दौरान एएमएफ प्रोजेक्ट इंपैक्ट एसएचडब्लूपी प्रशस्त्र एप एवं ई विद्यावाहिनी के बारे में विस्तार ढंग से बताया। बैठक में आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वप्न कुमार महतो, बादल दास, संदीप महतो, शौकत अंसारी, अश्विनी घटवार, सुजीत कुमार, सरिता कालिंदी, नीता गोराई, विनीता कुमारी, शंकर गोराई, हन्नान अख्तर, दीपचंद महतो, विजय वर्मा के अलावे क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व नया प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।
