लालटू मिठारी
बलियापुर । उपयुक्त धनबाद के निदेशानुसार आज शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर राजेश कुमार सिन्हा द्वारा एसएफसी गोदाम रांगामाटी सिंदरी का औचक निरीक्षण प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक गोदाम प्रबंधक अनुपस्थित पाए गए। उनके स्थान पर किसी अनाधिकृत व्यक्ति के द्वारा खाद्यान्न गाड़ी में लोड किया जा रहा था। उस व्यक्ति से रजिस्टर और कागजात की मांग जब किया गया तो उनके द्वारा नहीं दिखाया गया। डीलर को दिया जाने वाला एसआईओ भी उपलब्ध नहीं था। जांच के क्रम में 24 पैकेट चना दाल पाया गया। जिसका वितरण समय में नहीं होने के कारण खराब हो गया था। डोर स्टेप डिलीवरी में संचालक भी गोदाम में उपस्थित नहीं थे। पूछताछ करने पर पता चला कि कई पंचायतों के डीलरों को अभी तक खदान उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि आज 5 अप्रैल तक खदान उपलब्ध करा देना था। सहायक गोदाम प्रबंधक और डोर स्टेप डिलीवरी के अनुपस्थिति में गाड़ी में खाद्यान्न लोड किया जा रहा था और गाड़ी का नंबर भी किसी भी कागजात में लिखा हुआ नहीं पाया गया। जांच के दौरान सहायक गोदाम प्रबंधक को फोन कर सूचित किया गया, फिर भी सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित नहीं हुए। स्पष्ट रूप से प्रथम दृष्टया गोदाम से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाया गया। जिसके लिए सहायक गोदाम प्रबंधक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण का उत्तर प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम धनबाद को अनुशंसा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *