अजय कुमार जीतू
कतरास ।आज ही के दिन सन 2017 में भाजपा की केंद्र सरकार ने एक तुगलकी आदेश पारित कर कतरास रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 26 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। जिसके विरोध में 21 माह तक चले लंबे आंदोलन के बाद रेल प्रशासन और भाजपा सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। मगर आज तक इस क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली डीसी सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू नही किया गया है,साथ ही अधिकतर ट्रेन जैसे एलपी एक्सप्रेस और इंटरसिटी जैसे मुख्य ट्रेन का कतरास स्टेशन पर ठहराव नही दिया गया है जिससे आसपास के ग्रामीणों, विद्यार्थियों,
दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए आज से एक हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि कतरास और आस पास के लोगों का अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवा कर रेल प्रबंधन को सौंपी जाए और अपने परेशानियों को उनतक पहुंचा कर अविलम्ब निदान हेतु कारगर एवम ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य किया जाए।हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम श्री विजय झा, राजेंद्र प्रसाद राजा,अशोक लाल,अजय सिंह, चुन्नू खान, परवेज,आदि ने अपने हस्ताक्षर कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।
