झरिया । मारवाड़ी युवा मंच झारखण्ड प्रान्त की ओर से दिनांक 14 जून 2022 को रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर झरिया शाखा के रक्तदाताओं व समाज के रक्तदाताओं का सम्मान प्रस्सति पत्र व गुलाब फूल देकर किया गया।

कार्यक्रम संचालन झरिया शाखा के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल जी द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष निशा शर्मा उसके उपरांत क्रमशः शाखा सचिव श्री अनूप मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विवेक लिल्हा, प्रांतीय सहायक मंत्री श्री अजय तायल व झरिया शाखा रक्तदान संयोजक श्री बिनोद अग्रवाल जी को मंच प्रदान किया गया।
तदोपरांत अध्यक्षीय भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

समाज के रक्तदाताओं श्री कृष्णा वीरू संघई, श्री सुनील तुलस्यान, श्री सौरभ शर्मा, श्री सुरेश गोयल, श्री विशाल झुनझुनवाला व श्री विकास झुनझुनवाला को सम्मानित किया गया।

उसके उपरांत शाखा के रक्तवीरों को सम्मानित किया गया।

शाखा के लगभग 30 सदस्यों को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रस्सति पत्र व गुलाब फूल स्वरूप सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम दौरान रक्तदाताओं ने रक्तदान के अपने अनुभवों व जागरूकता की बात कही।

आगंतुक सभी प्रांतीय पदाधिकारियों, शाखा सदस्यों व समाज बंधुओं का धन्यवाद शाखा मंत्री श्री अनूप मित्तल जी द्वारा किया गया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *