स्पेन से झारखंड टूर पर आई थी महिला, सात युवकों ने किया गैंगरेप
विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में भाजपा बस्ताकोला मंडल ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
भगतडीह । स्पेन से झारखंड टूर पर आई विदेशी महिला से गैंगरेप मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। भाजपा बस्ताकोला मंडल में मंगलवार को अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि पूरे विश्व में देश का डंका बज रहा है। पुरा विश्व आज भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। मोदी के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” चलाए जा रहे हैं ताकि बेटियां देश का नाम रोशन कर सके। टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इधर झारखंड टूर पर आई स्पेन की महिला से गैंगरेप के कुकृत्य ने पूरे राज्य को शर्मसार कर दिया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस मामले को गंभीरता से न लेते हुए दुमका सीट पर झामुमो से चुनाव कौन लड़ेगा इसकी चिंता में लगे हैं।
झामुमो कल्पना सोरेन को चुनाव की बात कर रहे हैं जबकि उन्हें विदेशी महिला को इंसाफ दिलाने का काम करना चाहिए। बप्पी बाउरी ने कहा कि यह सरकार विकास और महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से फेल साबित होती दिख रही है। मंडल उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, उपाध्यक्ष संजय रवानी व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कुंदन यादव ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से फेल है। जहां विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हो वहां की पुलिस प्रणाली भी फेल है। जानकारी के लिए
बता दें कि बीते दिनों दुमका जिले के हंसडीहा में आई विदेशी पर्यटक से सात युवकों ने गैंगरेप कियाकिया था। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक रामदेव शर्मा, सह संयोजक संजय रवानी संचालन महामंत्री तरुण राय, बप्पी बाउरी, रिंकू सिंह, अनित सिंह, बलराम हाड़ी, अजय राय काजू, प्रतिमा गिरी, कुंदन यादव, राजू दास, आनंद दास, पप्पू पासवान, सूजीत रवानी, प्रदीप पासवान, बौधा भुइंया, महेश बाउरी, राजेश पासवान, अरुण पासवान, टिटू टाक, सुचेन रवानी आदि उपस्थित थे।
