धनबाद के होनहार छात्र आशीष कुमार झा की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना 30 मार्च की की है। आशीष बेकारबांध काली मंदिर रोड का रहने वाला था। उसके पिता अरुणाचाल झा उर्फ बच्चन झा कोयला व्यवसायी हैं। आशीष दिल्ली में डीईसी से इंजीनियरिंग कर रहा था। हाल ही में फर्स्ट ईयर की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को दिल्ली में उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। दिल्ली में ही परिजनों की उपस्थिति में आशीष का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर आशीष के दोस्तों व बेकारबांध काली मंदिर रोड में शोक की लहर है।
दोस्त के साथ बाइक से निकला था बताया जा रहा है कि आशीष घटना के दिन अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक से निकला था। दिल्ली के रोहिणी इलाके की सड़क पर बाइक ड्राइव कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा उसका एक अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। दिल्ली के ही एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है ।
