सिंदरी । जिले के सिंदरी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों की वही पड़ोस के लोगों से किसी बात पर आपस में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद मामले में समझौता हो गया था।
लेकिन शनिवार की सुबह एक गुट ने घातक हथियारों से लैस होकर सुनियोजित तरीके से पहुंचे। वहां उपस्थित लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए। घायलों ने यह भी बताया की हमलावर टांगी, कुल्हाड़ी, बांस इत्यादि लेकर पहुंचे थे। वह लोग आते ही टूट पड़े। जिसमें कई लोगों को सिर फट गए। वहीं कई लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आने की सूचना है।