सिंदरी । शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर रविवार को रोहराबांध चौक (अंबेडकर )चौक पर सिख समुदाय की तरफ से समर्पित भाव से आम जनता के लिए खासकर छोटे-छोटे बच्चे को मीठा ठंडा शरबत पिलाकर चने का प्रसाद उनके बीच वितरित किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह अपना पूर्ण योगदान दिया तथा श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर अपना संक्षिप्त मंतव्य एवं प्रकाश डाले ।जिसे वहां के उपस्थित स्वजनों ने ध्यान पूर्वक सुना एवं गुरुजी के बारे में जनता जनार्दन अपनी जिज्ञासा दिखाई ।करीब तीन से चार हजार राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किए।

कार्यकारिणी में उपस्थित सदस्यों में सरदार सेवा सिंह पूर्व सदस्य तख्त हरि मंदिर शाहब,पटना,बिशेष रुप से उपस्थिति थे।आयोजन को सफल बनाने हर्ल प्रोजेक्ट सिंदरी मे काम करने वाले कर्मचारी खास्कर सिख समुदाय के सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *