झरिया । शनिवार की शाम झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता झरिया सीओ परमेश कुशवाहा ने किया । वहीं विशिष्ट अतिथि झरिया इंस्पेक्टर पंकज झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे । आपको बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उपद्रवियों द्वारा उपद्रव कर देश के माहौल को खराब किया जा रहा है । जिस कारण झरिया में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति समिति की आवश्यक बैठक बुलाई गई । वही झरिया सीओ ने कहा कि झरिया में असामाजिक तत्व पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है ।
कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी । झरिया एक शांतिपूर्ण क्षेत्र रहा है और यहां लोगों से उम्मीद है कि सभी पक्ष मिलजुल कर रहे । वही लोगों से अपील किया गया है कि सभी पक्षों के लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें । व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज या वीडियो भेजता तो उसे फॉरवर्ड, कमेंट ना करें । मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगाडिया, पूर्व वार्ड पार्षद सुमन अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, विक्रमा यादव, सुनील तुलस्यान, राहुल केसरी, अभिषेक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अमृत सिंह मुख्तार खान, आदि लोग मौजूद थे ।
