पाथरडीह । सुदामडीह मेंन कॉलोनी स्थित विद्या विहार गर्ल्स हाई स्कूल, सुदामडीह में विद्यालय के संस्थापक माइनिंग इंजीनियर स्व• एस पी राय, पूर्व मंत्री बिहार सरकार, मजदूर नेता एवं समाज सेवक की 15वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूम- धाम के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजली दे कर मनायी गयी। स्व राय के बड़े पुत्र श्री संदीप कु• राय सचिव “एस•पी•राय एजुकेशनल एन्ड सोशल डेभलपमेंट सोसाइटी” ने श्रद्धा सुमन आर्पित करते हुए स्व राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व राय का जन्म 24 नवम्बर 1942 को  हुआ था वे धनबाद से दो बार विधायक एवं सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तथा  एन•एफ•आई•टी•यू  के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता, उदारता, अनुशासन एवं विषम परिस्थितियों में भी लक्ष्य से न भटकने की दक्षता सदा हमारे लिए पथ प्रदर्शक है। स्व. राय के द्वारा समाज के हित में किए गए कई कार्यो का उल्लेख करते हुए इस विद्यालय की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया कि गरीब और कमजोर तबके से आने वाले बच्चों को शिक्षित करने का पुनीत कार्य विद्यालय द्वारा किया जा रहा है जो स्व राय का सपना था।उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज की भलाई करने और सेवा करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुभ्रा राय ने श्रद्धांजली देते हुए कहा कि  स्व राय ने इस स्कूल की स्थापना किया ताकि समाज का कोई भी तबका धन की कमी के कारण अशिक्षित न रह जाए। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों को स्व राय साहब के बताए रास्ते पर चलकर उनके स्वपन को पूरा करने की अपील की। इस इस अवसर पर श्रीमती अटलान्टा, निरुपमा कुमारी, आशा देवी, पूजा कुमारी, बेबी राय, पी गुहा, बबलू ठाकुर, कार्तिक रजवार, चंदन चटर्जी, कार्तिक महथा, साधन पाल,पिंकी कुमारी,रिंकी कुमारी सहित कई छात्र/छात्राएं, अभिभावक, तथा अतिथिगण ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *