झरिया । सेल टासरा प्रोजेक्ट के ग्रामीणों के 13 सूत्री मांगो को लेकर जनता मजदूर संघ कुंती गुट टासरा रोड़ा बांध के समर्थको ने शनिवार को सेल के चासनाला सेल कोलयरी के मुख्य महा प्रबंधक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।तथा ग्रामीणों के मांगो पर सकारात्मक पहल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकर्म का नेतृत्व जनता मजदूर संघ के शाखा अध्यक्ष ब्रिजू सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की टास रा परियोजना में पिछले 6वर्षो से ब्लास्टिंग के दौरान क्षतिग्रस्त प्रभावित ग्रामीणों के घरों को आर एन आर पोलसि के तहत पहले पुनर्वास किया जाय उसके बाद उत्तखनन कार्य प्रारंभ किया जाय। उन्होंने कहा की 1985 मे बीसी सी एल द्वारा अधिगृहीत 36एकड़ भूमि जिसका पुनर्वास अभी नहीं किया गया न ही नियजन दिया गया। उस पर अपनी मंशा स्पष्ट करे।

उन्होंने कहा की सेल प्रबंधन एम कलयनेश्वरी टास रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड 25फरवरी 2024तक हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किया तो बाध्य हो कर जनता मजदूर संघ टासरा प्रोजेक्ट में अनिश्चित कालीन चक्का जाम करने को बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी। मौके पर रमेश सिंह,दीपक सिंह,रोहित सिंह,अरविंद साव,विक्रम सिंह,विजय मंडल,विकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *