लालटू मिठारी

 पैसे के अभाव में परिजन शव को नहीं ला पाया,

डीसी को दिया आवेदन 

बलियापुर । केरल नौकरी करने गए गोलमारा निवासी 27 वर्षीय प्रसिद्ध कुमार सिंह की मौत रेल दुर्घटना में हो गई। घटना को ले गांव में मातम है। परिवार में आर्थिक तंगी व पैसे के अभाव में युवक का शव नहीं ला सका। पीड़ित परिवार चांदकुईया पंचायत के मुखिया लक्ष्मी देवी के पास पहुंचे। लक्ष्मी देवी ने डीसी को पत्र देकर इस लाचार विधवा महिला के आवेदन पर त्वरित कदम उठाने की मांग की। मृतक दो साल से केरल में मजदूरी करता था। अगस्त महीने में पुनः वह मजदूरी करने केरल चला गया। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल से केरल थ्रीतल्ला थाना के पुलिस ने घटना की सूचना दी। मृतक के पाकेट से केरल से गोवा जाने वाली टिकट व उनका मोबाइल मिला था। जिसके आधार पर वहां की पुलिस ने मृतक के घरवालों को दी। उसका शव फिल्हाल पट्टांबी सरकारी अस्पताल केरल में रखा हुआ है। मृतक की विधवा मां कल्पना देवी का रो रो कर बेहोश हो रही है। उनके दो भाई एक बहन है। अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *