लालटू मिठारी

बलियापुर । ठगी मामले में ग्रामीणों एवं करमाटांड़ के पंसस मंतोष रवानी ने ठग को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधानखंता ब्राह्मण टोला निवासी बालिका देवी ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत में कहा कि अपने निजी कार्य हेतु पैसा की जरूरत के लिए बैंक लोन लेने के लिए करमाटांड़ में रवि नामक एवं भोला यादव व्यक्ति से मिला एवं लोन करने की बातें कही। बैंक से 1 लाख तक लोन करवाने के लिए बातें कहकर 15 से 20 फॉर्म में महिला से हस्ताक्षर करवाया। कुछ दिन पहले बैंक खाता अप टू डेट किया तो खाते में 15 लाख लोन दिखा और उसमें से 78000 की निकासी दिखी। लोन होने की ग्रामीण बैंक ब्रांच गोविंदपुर है ।

महिला से बात हुई तो 50000 हजार रुपए महिला के घर पहुंचा दिया ठगी की जानकारी ग्रामीणों एवं करमाटांड़ के पंसस मंतोष रवानी को दिया ग्रामीणों ने रवि को दौड़ाकर दबोचा एवं बलियापुर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रवि ने आरोप को निराधार बताया। थाना प्रभारी एसके यादव का कहना है कि मामला साइबर थाना की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *