बलियापुर । बोर्ड मिडिल स्कूल बलियापुर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ादहा हाई स्कूल नेहा महतो एण्ड ग्रुप प्रथम, मिडिल स्कूल बिरसिंहपुर सुमन कुमारी द्वितीय व यूएमएस खेतटांड़ मिथिला कुमारी तृतीय स्थान पर रही। मौके पर बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, फईमुद्दीन, किरण देवी, नारायण पंडित, रविंद्र कुमार महतो, सरिता कालिंदी, विनीतावाला लाल, सतीश कुमार, मिहिर महतो, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमार महतो, परितोष घोषाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *