बलियापुर । बुधवार की रात से गुरुवार दिन 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। क्षेत्र के घड़बड़ बिरसिंहपुर, बलियापुर समेत दर्जनों इलाकों में जलापूर्ति की सप्लाई ठप रही। लोग परेशान रहे। बलियापुर, घड़बड़ एवं प्रधानखंता फीडर के उपभोक्ता का कहना है कि बिजली नहीं रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता उदय कुमार सिंह ने कहा कि रात करीब 8:00 बजे बारिश व बिजली कड़कने से बलियापुर, घड़बड़ एवं प्रधानखंता फीडर में कई जगह तारे टूटकर गिर गए। टूटे तार के मरम्मती के बाद बिजली बहाल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *