झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के चौथाई कुली धर्मनगर निवासी 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की देर रात चौथाई कुली निवासी भागीरथ पांडे के 25 वर्षिय पुत्र राजेश पांडेय ने अपने घर में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लीया । घटना के बाद से घर मे कोहराम मच गया । मृतक राजेश शादीशुदा था वह अपने पीछे पत्नी नेहा देवी व दो छोटी बच्चियों कनक 3 वर्ष, काव्या 2 वर्ष और बुजुर्ग माता- पिता को छोड़ गया । जानकारी के अनुसार राजेश ऑटो रिक्शा चला कर अपना अपने पूरे परिवार का भरण- पोषण करता था । मृतक बुधवार की देर शाम बच्चों को सरस्वती पूजा घुमा कर घर लाया था।

अचानक रात में घर से चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसी दौड़ कर उनके घर पहुँचे तो देखा कि राजेश रस्सी के सहारे फंदे से लटका है, लोगों ने आनन- फानन में उसे उतार कर स्थानीय अस्पताल ले गए, उसकी बिगड़ती हालात देख उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई दीपक पांडेय का दस वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। वही उसका छोटा भाई किशन पांडेय मुंबई में काम करता है। बूढ़े माँ बाप समेत पूरे परिवार के भरण- पोषण की जिम्मेदारी राजेश के कंधे पर थी। घटना के बाद पूरे परिवार जनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वही लोग स्तब्ध भी हैं कि आखिर राजेश ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *