बस्ताकोला में मनी पं० दीनदयाल की पुण्यतिथि
झरिया । बस्ताकोला स्थित इंडस्ट्री मध्य विद्यालय में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। मंडल के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है, उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन है। जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। वर्ष 2014 से 25 सितंबर पूरे देश में ‘अंत्योदय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। अंत्योदय यानि समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति का कल्याण।
बप्पी बाउरी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि सरकार में बैठे नीति-निर्माताओं को कोई भी नीति बनाते समय यह विचार करना चाहिए कि यह नीति समाज के अंतिम व्यक्ति यानि सबसे गरीब व्यक्ति का क्या भला करेगी। बप्पी बाउरी ने कहा कि इसी मंत्र का पालन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कर रही है। इस दौरान मंडल के महामंत्री संतोष रवानी, उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, रंजीत दास, रूपेश गुप्ता, चिंटू शर्मा, कुंदन यादव, राहुल गुप्ता, ईश्वर प्रसाद, मधेसर चंद्रवंशी, शोभा देवी, सरिता सिंह, वीरेंद्र चौहान, विकास रजक, बबलू अंसारी व राकेश गुप्ता उपस्थित थे।
