बलियापुर । करमाटांड़ में मासस का जन संकल्प सभा रविवार को आयोजित किया गया। पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि धनबाद लोकसभा की धरती में भूमिपुत्र को सांसद नहीं दिया। जिसके कारण किसान मजदूर को हक अधिकार नहीं मिला। धनबाद सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है। धनबाद में शिक्षा का अभाव है। अस्पतालो में चिकित्सक नहीं है। प्रदूषण की मार से जनता जूझ रही है। बेरोजगारी की समस्या पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है। 24 साल तक भाजपा ने यहां प्रतिनिधित्व किया, बावजूद यहां के सवालों को नहीं रखा गया। इस बार की लोकसभा चुनाव में बदलाव निश्चित होगा। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद सांसद की अनदेखी से धनबाद का एम्स एयरपोर्ट देवघर चला गया। मायुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश रवानी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 24 वर्ष बाद भी किसान सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। मजदूर रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं।
यह दुर्भाग्य की बात है। समय का पुकार है। तमाम किसान मजदूर एक होकर भूमिपुत्र को सांसद बनने की जरूरत है। कार्यक्रम को मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, दिल मोहम्मद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन महतो, मासस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमलता देवी, जिला सचिव दिलीप महतो, राणा चटराज, प्रदीप उपाध्याय लखीराम रजवार, संतोष रवानी, सीमा देवी, चेतू प्रसाद महतो, गायत्री देवी, राजेश दास, कमलेश्वर महतो, संजय महतो, मुकेश सिंह, राजू रवानी, नारायण चंद्र रवानी, भुवन रवानी,गुरूपद रवानी षष्ठी सिंह, जितेन दे, रतन चंद्र महतो, चैतू प्रसाद महतो, मुकेश सिंह, अनंत भंडारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लगभग सैकड़ो की संख्या युवाओं ने मासस का दामन थामा। जिन्हें माला पहनकर स्वागत किया। अध्यक्षता मासस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने किया।
