झरिया । सरस्वती पूजा के त्यौहार को लेकर झरिया थाना परिसर में रविवार को सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत और झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने एसडीपीओ भूपेंद्र राउत को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित व स्वागत अभिनंदन किया। जिसके बाद बैठक में मौजूद लोगों ने बारी-बारी से विचार रखा और शराब पीकर हुड़दंग मचाने व डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत ने कहा कि विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास एवं प्रतिमा स्थल पर तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं बजाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर पूजा के दौरान कोई भी शराब पीकर हुड़दंग मचाएंगे या फिर तेज गति से वाहन चलाएंगे, तो पुलिस शक्ति से कार्रवाई करेंगे. इसको लेकर एसडीपीओ ने थाना प्रभारी को विशेष रूप से कार्रवाई करने की बात कही।

वहीं झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि कोई भी त्योहार आपस में मिलजुल कर हमेशा मनाए। सरस्वती पूजा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेंगे वही कई जगहों पर विशेष रूप से महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से इसमें सहयोग मांगते हुए किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. साथ ही कोई समस्या आने पर तुरंत थाना प्रभारी सहित प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया। शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से झरिया विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय, भगत सिंह, बीरेंद्र बहादुर सिंह, आनंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सत्यनारायण भुजगडिया, दिलीप आडवाणी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *