बलियापुर । बलियापुर पुलिस ने पलानी गांव से जेनरेटर चोरी मामले में पलानी गांव के ही कंचन महतो को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व पलानी स्थित किरण बिहार कॉलोनी से रामेश्वर पासवान के आवास से जेनरेटर की चोरी हुई थी। उक्त जेनरेटर किरण बिहार कॉलोनी में अगल-बगल के घरों में बिजली आपूर्ति करता था। पुलिस ने बताया कि जेनरेटर को पेंट कर दिया था। जिससे कोई पहचान न सके। पुलिस की कड़ी पुछताछ के बाद चोरी की संलिप्तता स्वीकार कर ली। उक्त मामले में कौन कौन शामिल हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
