बलियापुर । गोविन्दपुर बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग प्रधानखंता रेलवे ओवरब्रिज में सड़क पर जानलेवा रड निकलने से पिछले तीन माह से आए दिन लोग चोटिल हो रहे थे। लोहे के रड से सिन्दूरपुर की एक महिला का मौत भी हो चुकी है। आए दिन घट रही सड़क दुघर्टना को देखते हुए मासस के केन्द्रीय सचिव चन्द्रदेव महतो की पहल पर गुरुवार को दर्जनों मासस कार्यकर्ता ओवरब्रिज पहुंचकर जर्जर सड़क की मरम्मती कराया। पंसस अमित बनर्जी व मासस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जर्जर सड़क को देखते हुए कई बार रेलवे विभाग को अवगत भी कराया गया था। बाबजूद इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं किया। पहल नहीं होता देख मासस केन्द्रीय सचिव चन्द्रदेव महतो इसकी मरम्मती अपने स्तर से करने को ठानी। मासस कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क का मरम्मती कराया। मासस द्वारा प्रधानखंता रेलवे ओवरब्रिज में सड़क मरम्मती का कार्य किए जाने से आसपास इलाके में इसकी प्रशंसा की जा रही है। मौके पर पंसस अमित बनर्जी, चंदन भूमिहार सहित एक दर्जन मासस कार्यकर्ता शामिल थे।
