बलियापुर । कुसमाटांड़ उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक सदस्यों व सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो सह विद्यालय के संस्थापक सचिव आनंद महतो ने विद्यालय के संचालन के लिए संस्थापक सदस्यों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने इस दौरान संस्थापक सदस्यों एवं अवकाश प्राप्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में विष्टू महतो, कमला देवी, पूर्व मुखिया जीतलाल सिंह, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, संतलाल प्रमाणिक, दीपक कुमार मुखर्जी, लोबिन चंद्र रजक, पूर्व प्रधानाध्यापक हरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अमृतलाल महतो, शक्तिपद धीवर, मुरलीधर पांडेय आदि शामिल हैं। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मानिक गोप, अप्पू मिश्र, सीटू दे, संदीप कुमार महतो, निरंजन महतो, मनज्योति कुमारी, गुड़िया महतो, सोरेन रजक, तेजू रजक, पूनम कुमारी, हरिपद मुर्मू, प्रेम कुमार बाउरी, उत्तम महतो, बीरबल महतो आदि मौजूद थे।
