निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । जिला पशुपालन कार्यालय के सभागार में एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विद्यासागर ने की इस बैठक में जामताड़ा जिला के सभी पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं ब्रुसलोसिस टीकाकर्मी के साथ सभी कृत्रिम गर्भाधान एवं ब्रूसेलोसिस टीका को अधिक से अधिक करने का निर्देश दिया गया। केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम फेज 3 जो 01 अगस्त से 31 मई तक था। इसे बढ़ाकर 31 जुलाई तक कर दिया गया।
जिससे लक्ष्य सौ प्रतिशत प्राप्त कर सके एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) अंतर्गत सभी पशु चिकित्सा पदाधिकारी को डॉ विद्यासागर ने अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए निर्देश दिया।ब्रुसलोसिस टीका फेज-II 05 जून से 26 जून तक का समय सीमा तय किया गया है। सभी टीकाकर्मी को तत्परता से कार्य करने हेतु निर्देश दिया। जामताड़ा जिला अंतर्गत प्रथम फेज में 9153 टिका किया गया जो कि लक्ष्य के 35 प्रतिशत से कम था। जिला नोडल पदाधिकारी डॉ श्रीनिवास सिंह ने द्वितीय फेज में प्रतिदिन प्रयास करते हुए आवंटित लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में जिले के सभी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम चंद साव, डॉ मुनि मुर्मू, डॉ विश्वनाथ टोप्पो, डॉ सुबोध जितेन हसदाक, डॉ रविज्ञान सुमन, एवं पशुपालन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर नंदन कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, वर्कर अयूब अंसारी, कृष्णा कुमार, प्रमोद वर्मा, दयामय मंडल, बीरबल मंडल, फुरकान अंसारी, आदि लोग उपस्थित थे।
