निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुण्डी के कारू मियाँ के ईट भट्टा के बगल में साईबर अपराधियो के विरूद्ध छापामारी की गई। जिसमें दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि० विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व तथा अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम बरमुण्डी के कारू मियाँ के ईट भट्टा के बगल में साईबर अपराधियो के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराधी (1) मो० जरीफ अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पे० मो० मसूद अंसारी, ग्राम आलगचुवाँ (2) परवेज आलम, उम्र 19 वर्ष, पे० अब्दुल रहमान, ग्राम बरमुण्डी दोनों थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को फर्जी मोबाईल एवं सिम के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 74/23 दिनांक 25.12.2023 धारा 414/419/420/467/468/471/120(B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इन अभियुक्तों के पास से पांच मोबाईल, 8 सिम बरामद किया गया। इन लोगों का अपराध शैली CREDIT/DEBIT CARD बंद होने के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में विभिन्न स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER इत्यादि डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना।
