विष्णुगढ़ से राजेश दुबे

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी जंगल में ग्रामीणों द्वारा अज्ञात शव देखे जाने के बाद यह बात सोशल मीडिया पर आग तरह फैल गई। शव को जंगली जानवरों ने घुटने के ऊपर तक खा लिया। विष्णुगढ़ थाना पुलीस को जब इस बात की जानकारी मिली तो शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शव मिलने से जितनी मुह उतनी बातें कोई हत्या की बात कह रहा है मगर इस मामले में विष्णुगढ़ पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के बाद छानबीन के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *