विष्णुगढ़ से राजेश दुबे
विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत विष्णुगढ़-बगोदर एनएच 522 स्थित चलनिया में एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि सभी युवक विष्णुगढ़ के नवाडीह के निवासी हैं । जानकारी के अनुसार सभी युवक पिकअप से पिकनिक मनाने के लिए अपने घर से निकले थे और विष्णुगढ़ से महज कुछ ही दूरी पर एनएच 522 में स्थित चलनिया के पास पिकअप के अनियंत्रित हो कर पलट जाने से यह गंभीर हादसा हुआ। हादसे में सुमित कुमार पिता राजेश रवानी की मौत मौके पर ही हो गई और अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के वजह से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
