राजेश दुबे
बिष्णुगढ़ । झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता निर्मल महतो की जयंती सोमवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल चौक स्थित दिपु अकेला के कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में शहीद निर्मल महतो की चित्र पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य रंजीत गुप्ता तथा वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य रंजीत गुप्ता ने कहा कि झारखंड आंदोलन में शहीद निर्मल दा का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर अलग राज्य के संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने झारखंड सरकार से अपील की है कि शहीद निर्मल महतो जिस एसटी, एससी ओबीसी की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए उसके लिए काम करें। मौके प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल,प्रखंड कोषाध्यक्ष दिपु अकेला , गौतम वर्मा, दिनेश साव, सुधीर कुमार, भागीरथ पटेल, प्रवीन मंडल, बाबू खान, राजेश साव, राज कुमार सिंह अनंत लाल महतो, पंकज महतो, सफीक खान , संतोष महतो, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
