अजय कुमार जीतू
कतरास । भूली बाईपास रोड स्थित धारजोड़ी बस्ती के समीप हीरक मुख्य मार्ग पर एक टाटा 407 वाहन संख्या WB 37B-5323 व i20 कार जिसकी वाहन संख्या JH10BH- 9080 है। जो भूली धारजोड़ी बस्ती के निकट जोरदार टक्कर हो गई। तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। वही आनन-फानन में स्थानीय लोग घायल को किसी निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
आपको बता दें टक्कर इतनी जोरदार था की I20 कार का परखच्चे उड़ गए। तथा कार का एयर बैग खुलने से एक बड़ी घटना होने से बच गया।कार असीम कुमार दत्ता का बताया जा रहा है।
