भाजयुमो ने तेतुलतल्ला मैदान से आईआईटी आईएसएम तक निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली
धनबाद । शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में केंद्र द्वारा निर्धारित सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष जो कि केंद्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूर्ण करने हेतु मनाया जा रहा है उसके तहत विकास तीर्थ बाइक रैली तेतुलतल्ला मैदान धनसर से आईआईटी आईएसएम धनबाद तक निकाली गई। रैली को सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भाजपा का ध्वज लहरा कर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत देश में एक ऐसे प्रधान सेवक ने 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया जिनके नेतृत्व में भारत दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है ।
यह 8 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा और नरेंद्र मोदी का यह संकल्प है कि भाजपा आगे भी इसी लक्ष्य हेतु अग्रसर होगी। सांसद ने आगे कहा कि गरीब के हितों में जितने भी जनकल्याणकारी योजनाएं हो जिनसे समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को लाभ मिले वैसे काम नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प वाली सरकार ने किया है। युवा एवं छात्रों के लिए जो काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है वह पहले कभी किसी ने सोचा भी नहीं था जिसका ताजा उदाहरण आईएसएम धनबाद को आईआईटी का दर्जा मिलना है।
सांसद ने युवा मोर्चा द्वारा निकाले गए तीर्थ बाइक रैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और यह बात धनबाद सिद्ध करता है धनबाद युवा मोर्चा इस भव्य रैली के लिए स्वागत योग्य है। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज हम युवा मोर्चा नरेंद्र मोदी के सफलतम 8 वर्षो की सेवा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं और इस रैली के माध्यम से उनका आभार प्रकट करते हैं हम प्रशंसा करते हैं युवा मोर्चा धनबाद महानगर का जिन्होंने एक भव्य बाइक रैली निकाल यह संदेश दिया है कि देश के युवा भी अब देश के विकास में भागीदारी रहेंगे।
भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शशांक राज ने कहा कि धनबाद जिला के सफलतम तीर्थ बाइक यात्रा के लिए जिला अध्यक्ष सहित उनकी पूरी कमेटी को हार्दिक बधाई एवं जो कार्य मोदी जी केंद्र में कर रहे हैं वह घर-घर तक पहुंचाने के लिए ऐसे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बहुत आभार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष कार्यक्रम हेतु पूरे झारखंड प्रदेश में ऐसे कार्यक्रम होना तय हुआ है जिसके तहत आज धनबाद आगमन हुआ और धनबाद के सुपरहिट कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा धनबाद प्रशंसा के पात्र हैं।
जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमलेश सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा का सफलतम 8 वर्ष आज पूरा हुआ जिस हेतु आज हमने केंद्र द्वारा निर्धारित तीर्थ बाइक रैली के तहत तेतुलतला मैदान धनसर से आईआईटी आईएसएम धनबाद तक बाइक रैली निकाला और केवल इस बाइक रैली से संदेश ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास योजनाओं को विकास कार्यों को हम युवा मोर्चा हर एक घर घर तक ले जाने का काम करेंगे एवं हम धन्यवाद देते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह को जिनके लिए ही आईएसएम धनबाद को आईआईटी का दर्जा मिला है ।
जिससे लाखों लाख भारत के कोने कोने से युवा लाभान्वित हो रहे हैं यह संदेश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना चाहते हैं जो लगातार युवाओं को छात्रों को छलने का काम कर रही है नौकरी का वादा करके मुर्गा अंडा बेचने पर लोगों को मजबूर कर रही है युवा मोर्चा यह बता देना चाहती कि अगर युवाओं के हितों पर आपका फैसला नहीं लिया गया तो जल्द हम युवा जल्द ही झारखंड की वर्तमान सरकार को उखाड़ देंगे।
कार्यक्रम में भाजयुमो धनबाद महानगर के प्रभारी बॉबी खुराना, नितिन भट,रुपेश सिन्हा, संजय झा ,रमेश राही, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, वीरू हंसदे, आनंद खंडेलवाल, गोविंदा राऊत, प्रियंका रंजन, प्रितपाल सिंह अजमानी,तमाल राय ,जयंत सिंह चौधरी, रवि मिश्रा, अवध बिहारी राम, अवधेश साहू, सुमित प्रमाणिक,सोनू रवानी, नितिन शर्मा, नित्यानंद मंडल, दिनेश रवानी ,गोलू सिंह, कृष्णा सिंह, दिलीप सिंह,अमित, विशाल सिन्हा, सूरज पासवान, राम सिंह, यश झा, शुभम गुप्ता, चीकू महतो, नारायण सिंह, अमित सिंह, अशोक बारी, जीत सोनी, राजेश सोनकर सोनू, चंद्रवंशी समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
