जामताड़ा । रविवार को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वामापद सेन की विधवा नेतालीवाला सेन की निधन हो गई।भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेंद्र मंडल ने नेतालीवाला सेन के पैतृक आवास जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत हीराशार मोहल्ला में पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उनके परिजनों के प्रति गहरी शौक संवेदना प्रकट किया। इस बीच बिरेंद्र मंडल ने कहा की प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वामपद सेन की विधवा नेतालीवाला सेन का आकस्मिक निधन हो गई।हम इनके निधन पर उनके परिजनों के प्रति गहरी शौक संवेदना प्रकट करते हैं।प्रभु श्री हरि से प्रार्थना करते हैं की अपने चरणों में उनको स्थान दे। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी वामपद सेन ने स्वतंत्रता संग्राम में संथाल परगना क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई थी।
इन्ही स्वतंत्रता सेनानीओ की वजह से हम सभी आजादी में सांस ले रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से जामताड़ा सीओ अविश्वर मुर्मु, जामताड़ा थाना प्रभारी रंजित कुमार सिन्हा,वार्ड पार्षद भुवन चंद्र धीवर,शिवशंकर मंडल, भास्कर दे लाल्टु सेन, पूर्ण चंद्र भद्र, आशीष दे, राज भद्र, उत्पल चंद, पिंटू सेन, शुभम सेन, गोरी मंडल सहित काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
