निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुप्त सूचना के आधार पर करमाटाँड़ थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर एवं देवडीह में छापामारी कर दो सगे भाई समेत तीन साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आज साइबर थाना में साइबर पुलिस उपाधीक्षक मन्जरूल होदा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुवे पत्रकारों से कहा कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) मन्जरूल होदा, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार, साईबर अपराध थाना तथा अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करमाटाँड़ थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर एवं देवडीह में छापामारी कर साईबर अपराधी (1) खुर्शीद अंसारी, उम्र 25 वर्ष (2) महफुज अंसारी, उम्र 19 वर्ष दोनों पिता रफीक अंसारी ग्राम हीरापुर (3) सद्दाम हुसैन, उम्र 32 वर्ष, पिता अबुल मियाँ, ग्राम देवडीह (टोला पहरूडीह) तीनों थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 72/23 दिनांक 16.12.2023 धारा 414/419/420/467/468/471/ 120(B) भा०द०वि० एवं 66(B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। इनके पास से मोबाईल, I-PAD, सिम कार्ड की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

अपराध करने की शैली (1) CREDIT/DEBIT CARD बंद होने के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में विभिन्न स्किन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER, RUST DESK इत्यादि डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। (2) बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साईबर ठगी करना। (3) Life Insurance बेचने के नाम पर बैंक संबंधी विवरणी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम :- पुलिस उपाधीक्षक, श्री मन्जरूल होदा (साईबर अपराध), पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, मनोज कुमार, पु०अ०नि० प्रणय सत्यम, पु०अ०नि० नागेश्वर साव, पु०अ०नि० रजनिश आनंद, पु०अ०नि० ममता बास्की, आ0/31 संजय मिश्रा, आ0/03 अभय कुमार मिश्रा, आ0/179 जियाउल रहमान, आ0/225 रमन कुमार सिंह, आ0/512 अशोक कुमार रजक, आ0/686 रंजीत दास, आ0/124 सुशील कुमार झा शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *