गोड्डा । झारखण्ड के गोड्डा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को सामने आई । शनिवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक ही घर के तीन नाबालिक बच्चों की मौत हो गई । तीनों बच्चे सगे भाई-बहन थे, घटना ठाकुरगंगटी थाना अंतर्गत मंडरो गांव की है। गांव का आमिर अंसारी मजदूरी कर परिवार चलाता है । वह सुबह में काम के लिए घर से निकल गया। घर पर पत्नी और तीन बच्चे थे । घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में तीनों बच्चे खेलते हुए घर के पीछे बने गड्डानुमा तालाब के पास पहुंच गए । खेलने के क्रम में आमिर की छोटी बेटी लगभग 5 वर्षीय नहाने के लिए पानी में उतर गई । अधिक पानी होने की वजह से वह डूबने लगी । यह देख बड़ा भाई लगभ 7 वर्षीय बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा। उसके पीछे मंझला भाई भी पानी में उतर गया । दुर्भाग्य ने पीछा नहीं छोड़ा और एक-दूसरे को बचाने में तीनों भाई- बहन की डूबने से मौत हो गई । काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो गर्भवती मां बच्चों को खोजने घर से बाहर गई । बच्चों को खोजते हुए जब वह घर के पीछे तालाब की तरफ गई, तो पैरों तले जमीन खिंस्क गई । उन्हें एक बच्चे का शव पानी में तैरता दिखा । इसके बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया । सूचना पाकर थाना प्रभारी रफीक आलम भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से बाकी दो बच्चों के शव पानी से निकाले गए । थाना प्रभारी ने बताया कि मिट्टी की कटाई करने से तालाब अधिक गहरा हो गया था, जिसके कारण बच्चों की मौत हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *