सिंदरी । सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल कार्यकाल पूरा होने पर आजादी की 75 वां अमृत महोत्सव कार्यक्रम गोविंदपुर से बाइक रैली निकाला गया और सिन्दरी Hurl गेट पास समाप्त हुआ । इस कार्यक्रम में उपस्थित सिन्दरी के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्या श्रीमती तारा देवी जी के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि श्री कुमार महतो जी उपस्तिथ हुए ।
मौके पर विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा जी sc मोर्चा धनबाद ग्रामीण के जिला अध्यक्ष प्रकाश बाउरी जी सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविन्द पाठक जी एवं कार्यक्रम के प्रभारी सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी जी तथा सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।
