धनबाद । धनबाद में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंदी पर हैं । यहां लगातार अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी धनबाद पुलिस को मु चिढ़ा रहे हैं । आपको बता दें कि गुरुवार की देर रात पुलिस अधीक्षक आवास से कुछ ही दूरी पर हाउसिंग कॉलोनी स्थित जनता मार्केट के समीप लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को अपराधियों ने उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया । एटीएम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मगर अपराधी एटीएम ले जाने में असफल रहे ।

हालांकि अपराधी एटीएम से पैसे निकाल पाए या नही यह बैंक की जांच के बाद पता चलेगा । सुबह – सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम तोड़ने की सूचना सदर थाना पुलिस को दी । स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी रात के अंधेरे में एटीएम को उखाड़ कर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और अपराधी भाग निकले । पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है । बीते रविवार को भी तोपचांची बाजार से अपराधी एटीएम उखाड़ कर भाग गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *