धनबाद । धनबाद मंडल कारा में गोलीबारी के बाद गैंगस्टर अमन सिंह की मौत की घटना से अफरा-तफरी मच गयी है।। वही जेल प्रशासन और जिला पुलिस बल जेल के भीतर कैदियों को काबू करने का प्रयास में जुटी हुई बताई जा रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक अंदर में कैदियों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ रही है। इसके बावजूद बंदी काबू से बाहर बताएं जा रहे हैं। वही जिला पुलिस ने कैदियों को काबू में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल जेल के भीतर भेजी है। जिससे जेल के अंदर की व्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके। जबकि गैंगस्टर अमन सिंह के शव को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां भारी सुरक्षा के बीच उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जिले के मंडल कारा में रविवार को पगली घंटी बजाने से अफरा-तफरी मच गई है। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल और जिला के वरीय अधिकारी मंडल कारा पहुंच गए है। जहां कैदियों के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना है जिसमें एक बंदी की मौत भी बताई जा रही है। वही इस स्थिति से निपटने के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि जेल के अंदर नामी-गिरामी गैंगस्टर अमन सिंह के मारे जाने की सूचना है। वहीं घटना में दो जैप जवान घायल होने की सूचना है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *