कतरास । धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स की टीम ने धनबाद SDM उदय रजक के नेतृत्व में शनिवार की देर रात कई जगहों पर छापामारी अभियान चलाया । जिसमें छापेमारी में गए टीम को बड़ी सफलता मिली । टीम ने ट्रकों सहित लगभग 500 टन अवैध कोयला जप्त किया है । इन जगहों पर चला छापेमारी अभियान,,,,, बाघमारा, राजगंज, बैंकमोड़ क्षेत्र में हुई है छापेमारी टीम में जिला खनन पदाधिकारी (DMO), माइनिंग इंस्पेक्टर बाघमारा सीओ शामिल थे । जानकारी के अनुसार छापेमारी टीम ने बरोरा के जोगीडीह में अवैध रूप से खनन कर रखे हुए करीब 300 टन अवध कोयला को जब्त किया। ये सभी कोयल बीसीसीएल क्षेत्र से चोरी कर बोरा में भरकर अवैध तरीके से खुले मैदान नुमा जगह में रखा हुआ था ।

मौके से खनन विभाग की टीम ने सघन अभियान चलाते हुए सभी कोयला को जप्त किया।वही एसडीएम के नेतृत्व में टास्क फोर्स टीम ने राजगंज के महतोकांटा घर पर लोड चार ट्रकों को जिला टास्क फोर्स की टीम ने पकड़ कर राजगंज थाना को सुपुर्द किया । टीम ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में गया पुल के पास कोयला लदे एक ट्रक को पकड़ा, उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिला । धनबाद में अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *