कतरास । शनिवार की देर रात लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेन्द्रा रेलवे पुल के समीप कार सवार से डेढ़ लाख रुपये की लूट घटना हुआ । धनबाद में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और कानून- व्यवस्था ध्वस्त होती दिख रही है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजार समिति बरवाअड्डा के व्यापारी प्रकाश साव व दिलीप विश्वास कतरास से पैसे का क्लेशन कर धनबाद जाने के क्रम में लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा रेलवे पुल के समीप जैसे ही सिल्वर रंग की वेगनआर कार पहुंची तो रेकी कर रही बाईक सवार अपराधी पहुंचे और पिस्टल के नोक पर लगभग 1.5 लाख रूपये की छिनतई कर चलते बने । मौके पर स्थानीय थाना पहुंच कर छानबीन में जुटी गई।
