धनबाद । साइबर अपराधियों द्वारा 15 लख रुपए ठगी मामले को लेकर धनबाद पहुंची दिल्ली पुलिस की विशेष टीम । धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर धनबाद न्यायालय में पेश कर वापस अपने साथ दिल्ली ले गई । गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधी धनबाद में बैठकर देश के अलग – अलग शहरों में रह रहे लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे । लगभग 15 लाख की ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्यवाई की और तीनो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया । दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि 15 लाख रु. के ठगी मामले में कार्यवाही की गई है । जिसमें तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *